गोपालगंज, दिसम्बर 22 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर में सोमवार की सुबह पूजा-अर्चना के दौरान उत्तर प्रदेश से आईं दो महिलाओं ने श्रद्धा भाव से मां दुर्गा को स्वर्ण आभूषण अर्पित किए। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना अंतर्गत दुदही गांव निवासी नागेश्वर सिंह की पुत्री खुशबू सिंह ने मां को 16.6 ग्राम की सोने की हार अर्पित की। वहीं, महाराजगंज जिले के सेंदुरिया थाना क्षेत्र के परतावल गांव निवासी संतोष जायसवाल की पत्नी कामनी देवी ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा कर दो ग्राम की सोने की नथिया अर्पित की। इस अवसर पर न्यास समिति के सदस्य ओम प्रकाश राय, अमरेंद्र दुबे, रमेश मिश्रा, मनोज गुप्ता, अजीत कुमार, पुजारी गोपाल पांडेय व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...