कानपुर, फरवरी 22 -- यूपी की कंपनियों को जल्द ही दलालों से मुक्ति मिल जाएगी। श्रम विभाग कंपनियों को इंस्पेक्टर राज और दलालों से मुक्त कराएगा। इसके लिए एक ऐसा सिस्टम श्रम विभाग मुख्यालय ने तैयार किया है, जिससे कंपनियों को दलालों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। श्रम विभाग से जुड़े कागजात और नोटिसों के जवाब तैयार कराने के लिए विभाग एसोसिट्स का सिस्टम लाने जा रहा है। कंपनियां इन एसोसिएट्स से ही निर्धारित दर पर अपने कागजात तैयार करा सकेंगी। दरअसल, कंपनियां श्रम विभाग से जुड़े कागजात और नोटिसों के जवाब खुद तैयार कराती हैं। इसके लिए दलालों की लंबी फेहरिस्त है, जो मनमानी फीस लेकर कागजात तैयार कराते हैं। दलाल कागजात तैयार करने में कोई चूक करते हैं तो जिम्मेदारी कंपनी की होती है। उद्यमियों की इस समस्या का समाधान करने के लिए श्रमायुक्त ने अधिकृत एसोसिएट्स...