सोनभद्र, अगस्त 31 -- Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में सड़क किनारे मिले संदिग्ध शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सड़क किनारे मिला शव एक युवक का था, जिसकी हत्या करके उसे सड़क हादसे का रूप दिय गया था। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका ने अपने प्रेमी संग मिलकर की थी। मरने वाला व्यक्ति एनसीएल के बीना परियोजना में सीनिरयर ओवरमैन के पद पर कार्यरता था। उसकी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। बीमा की राशि हड़पने के लिए उसने पति की हत्या के बाद सड़क हादसा दिखा दिया और शव बीना स्टेडियम के निकट औड़ी-शक्तिनगर हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने इस घटना की गुत्थी को पूरी तरह से सुलझा दिया है। जानकारी के अनुसार बीना स्टेडियम जमशीला के पास 23 अगस्त को एनसीएल बीना में सीनियर ओवरमैन रमांशकर मिश्रा का संदिग...