कार्यालय संवाददाता, जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (डीडीयू) के भौतिकी विभाग में बुधवार को आयोजित व्याख्यान के दौरान विवाद हो गया। मुख्य वक्ता प्रसिद्ध विज्ञान संप्रेषक शिबेश जस पैसिफिक के आने को लेकर यह विवाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया है। व्याख्यान में उन्होंने जैसे ही संबोधन शुरू किया विद्यार्थी परिषद ने हंगामा खड़ा कर दिया। इसके बाद व्याख्यान को बंद करना पड़ा। विद्यार्थी परिषद ने कार्यक्रम और आयोजकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि जिन्हें बुलाया गया था, वह विवादित नहीं है। उनके खिलाफ ओडिशा में जांच कराई गई थी। इसके बाद ही उन्हें आमंत्रित किया गया था। डीडीयू के भौतिकी विभाग में बुधवार को कॉस्मोलॉजी (ब्रह्मांड विज्ञान) विषय पर विशेष व्याख्य...