कार्यालय संवाददाता, सितम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में नए कुलपति का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और विश्वविद्यालय कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. कृष्ण पाल सिंह को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में शनिवार को नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया। कुलाधिपति द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रो. कृष्ण पाल सिंह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक कुलपति के पद पर काम करेंगे। यह नियुक्ति उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 के तहत प्रदत्त अधिकारों के अंतर्गत की गई है। प्रो. कृष्ण पाल सिंह उच्च शिक्षा और विश्वविद्यालय प्रशासन में लंबे अनुभव वाले शिक्षाविद हैं। वह इससे पहले महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति के रूप म...