लखनऊ, अप्रैल 21 -- आसमान से बरस रही आग ने देश में सबसे अधिक बांदा को तपाया। देश के 20 सबसे गर्म जिलों में मंगलवार को बांदा 44.2 डिग्री के साथ सबसे ऊपर रहा। इसके अलावा सुलतानपुर 43.2 डिग्री तापमान के साथ सातवें स्थान पर रहा। प्रयागराज भी 43.2 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म जिलों में शामिल रहा। मौसम विभाग ने बुधवार को 32 जिलों में लू की स्थिति होने का पूर्वानुमान जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यूपी में दिन के समय हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने से ज्यादातर जिलों में तपिश अपेक्षाकृत कम रही। यूपी के हरदोई में मंगलवार को लू की स्थिति रही। यह भी पढ़ें- UP Weather: अगले 5 दिन आसमान से बरसेगी आग, कई जिलों में तापमान 44 के पार तापमान में सामान्य से 4.5 डिग्री की तीव्र बढ़त हुई। मौसम विभाग के अनुसार यदि तापमान 40 डिग्री से अ...