फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- फर्रुखाबाद। जिले के लिए गौरव की बात है। मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित हो रही 43वीं 16 वीं राष्ट्रीय जूनियर और 14 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए जिले के चार खिलाड़ियों का उत्तर प्रदेश टीम के लिए चयन हुआ है। चयनित सब जूनियर में अंडर 26 किग्रा भार वर्ग में रिद्धिमा वर्मा, अंडर 44 किग्रा भार वर्ग में साहिल कुमार, अंडर 38 किग्रा भार वर्ग में दिव्यांशी, जूनियर वर्ग अंडर 44 किग्रा भार वर्ग में स्वाति राजपूत इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। खिलाड़ियों के चयन पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रिया साध, सचिव अजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अवनींद्र कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार और प्रशिक्षक सुशांत गुप्ता ने बधाई देते हुए उत्कृष्ट प्रदर...