नई दिल्ली, मई 19 -- UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के करीब 27 मोहल्ले और कॉलोनियां ऐसी हैं, जो कुत्तों की वजह से डेंजर जोन बन गए हैं। यहां लोग छोटे बच्चों को घर के बाहर भेजने से डरते हैं। पार्कों में बच्चों को खेलने नहीं देते। जबकि बुजुर्गों ने सुबह-शाम टहलना तक कम कर दिया है। सबसे ज्यादा संवेदनशील इलाके पुराने लखनऊ के बताए जा रहे हैं। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक वजीरगंज, कैसरबाग, वसीरतगंज, बालागंज, याहियागंज, अमीनाबाद और लालबाग जैसे क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अधिकारियों का तर्क है कि इन इलाकों में खुले में मांस और हड्डियां फेंके जाने से कुत्तों के झुंड जमा हो जाते हैं। यही वजह है कि यहां लोगों में सबसे ज्यादा डर का माहौल है।नए इलाकों में भी बढ़ा खतरा सिर्फ पुराना शहर ही नहीं, बल्कि नई कॉलोनियां भी अब...