लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी के आलू को ओड़ीसा में विपणन के प्रोत्साहित करने के लिए शुक्रवार को भुवनेश्वर में आलू प्रदर्शनी एवं बायर-सेलर मीट आयोजित की गई। प्रदेश के उद्यान विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य औद्यानिक सहकारी विपणन संघ (हाफेड) के संयुक्त तत्वावधान में भुवनेश्वर में आयोजित एकदिवसीय आलू प्रदर्शनी एवं बायर-सेलर मीट में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन तथा कृषि विदेश व्यापार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह तथा उड़ीसा सरकार के उप मुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव मौजूद थे। इस दौरान दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2025-26 में लगभग 6.98 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में 245.94 लाख मीट्रिक टन आलू उत्पादन संभावित है। प्रदेश का लगभग 60 प्रतिशत आलू आगरा, अलीगढ़, मेरठ एवं कानपुर मंडल के 10 जनपदों में...