धनबाद, मार्च 20 -- बैंक मोड़ और गोविंदपुर पुलिस की टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से डुमरियाटांड़ में छापेमारी कर अपहृत उत्तर प्रदेश के एटा निवासी 22 वर्षीय चालक अभिषेक यादव को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद अपहरणकर्ता के दो सहयोगियों सुमेर खान और आमिर खान को गिरफ्तार कर बैंक मोड़ थाना लाया गया। आरोपियों को निर्दोष बता कर एक महिला ने बैंक मोड़ थाना में बुधवार की शाम को जमकर हंगामा किया। महिला पर सरकारी कागजात फाड़ने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में बैंक मोड़ थाने में तैनात निरीक्षक राजेश कुमार की शिकायत पर आरोपी महिला डुमरियाटांड निवासी रजिया अंसारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार महिला ने थाना परिसर में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए और पुलिस अधिकारियों को...