लखनऊ, जनवरी 30 -- पिछले वर्ष मुकाबले में रनर अप रही मेजबान यूपी करम की निगाहें इस बार खिताब पर होगी। दो फरवरी से शुरू हो रहे केडी सिंह बाबू सोसाइटी की देखरेख में 36वीं ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच से यूपी अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पांच लाख रुपये की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट का उद्धाटन गोमती नगर स्थित विजयंत खंड के मिनी स्टेडियम के पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी एस्ट्रो टर्फ पर मुख्य अतिथि 1980 मॉस्को ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मार्विन फर्नांडिस करेंगे। यह जानकारी केडी सिंह बाबू सोसाइटी के सचिव ओलंपियन सुजीत कुमार और तकनीकी सचिव सैयद अली ने शुक्रवार को चंद्रभान गुप्त खेल मैदान पर दी। इस अवसर पर पूर्व हॉकी खिलाड़ी इमरानुल हक भी मौजूद रहे। सुजीत कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष टूर्नामे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.