नोएडा, दिसम्बर 13 -- नोएडा। उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) सीजन टू की शुरुआत से पहले 11 दिसंबर से ग्रैंड ट्रॉफी टूर शुरू हो गया है। यह ट्रॉफी विभिन्न शहरों में घुमकर जल्द नोएडा पहुंचेगी। कबड्डी लीग की प्रतियोगिगता 24 दिसंबर से नोएडा के इंडोर स्टेडियम में शुरू होगी। ट्रॉफी टूर के दौरान यूपीकेएल की ट्रॉफी को उन शहरों में घुमाया जा रहा है, जो यूपीकेएल की टीमों का प्रतिनिधित्व करते हैं। यूपीकेएल के फाउंडर संभव जैन ने बताया कि वाराणसी और मिर्जापुर टूर पूरा करने के बाद शनिवार को ट्रॉफी प्रयागराज पहुंच रही है। उसके बाद ट्रॉफी लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा और गाजियाबाद पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.