लखनऊ, मार्च 24 -- UP Govt Puch AI MoU: उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) को बढ़ावा देने के लिए पुच एआई और इन्वेस्ट यूपी के बीच एआई पार्क की स्थापना के लिए हुए एमओयू पर सवाल उठने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी की क्षमता नहीं तो करार रद्द होगा। योगी ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा कि इन्वेस्ट यूपी द्वारा हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन विस्तृत जांच-पड़ताल और परियोजना मूल्यांकन से पहले का प्रारंभिक कदम है। शर्तों को पूरा न करने वाले किसी भी संभावित निवेशक का समझौता ज्ञापन स्वतः ही रद्द कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश पारदर्शी, जिम्मेदार और भविष्योन्मुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पुच एआई ने इन्वेस्ट यूपी के साथ प्रदेश में एआई पार्कों के विकास के लिए 25 हजार करोड़ रुपये निवेश का एमओयू किया है। सोशल मीड...