भोपाल, फरवरी 26 -- रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने MP से यूपी और झारखंड जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए दो नई ट्रेन शुरू की हैं। इनमें से एक ट्रेन भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11631/32) ट्रेन है, तो वहीं दूसरी ट्रेन भोपाल-चोपन-भोपाल साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 11633/34) ट्रेन है। रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल रेलवे स्टेशन से इस कार्यक्रम में शामिल हुए। एक अधिकारी ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा और मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश और झारखंड के लिए सीधे संपर्क की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इन नई ट्रेन सेवाओं को शुरू किया गया है। इनमें से भोपाल-धनबाद-भोपाल त्रि-साप्ताहिक ...