यूपी और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने कनहर बांध का किया निरीक्षण
सोनभद्र, जुलाई 4 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। अंतर प्रांतीय समन्वय और सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के जल संसाधन विभाग के शीर्ष अधिकारियों का एक दल अमवार स्थित कनहर मुख्य बांध का निरीक्षण करने पहुंचा। छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के आगमन की सूचना पर उत्तर प्रदेश के कनहर बांध खंड के अधिकारी भी मौके पर मुस्तैद रहे।निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ की टीम के साथ उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता एसएन पांडेय और अधिशासी अभियंता विनय कुमार मौजूद रहे। दोनों राज्यों के आला अधिकारियों ने एक साथ बांध का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान बांध की वर्तमान स्थिति, जल भराव क्षमता, नहर प्रणाली और सीमावर्ती क्षेत्रों में जल वितरण से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: कनहर बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.