मेरठ, अप्रैल 6 -- छात्रों ने यूपी एसआई 2025 भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए राज्यमंत्री दिनेश खटीक को ज्ञापन सौंपा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र आशीष, दीपक, नीरज ठाकुर समेत कई छात्र रविवार को बी ब्लॉक में राज्मंत्री दिनेश खटीक के आवास पर पहुंचे। उन्होंने राज्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए बताया कि पांच साल बाद आई भर्ती में केवल 4543 पद रखे गए हैं। जिसके लिए 16.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया है। पदों की संख्या 7 हजार तक की जानी चाहिए थी। लिखित परीक्षा परिणाम के साथ सभी प्रतीयोगी छात्रों का स्कोरकार्ड, नॉर्मलाइज्ड और विषयवार अंक जारी किए जाए। छात्रों ने अंतिम चयन के बाद खाली रहने वाले पदों को वेटिंग लिस्ट से भरने की मांग की। इस दौरान गौरव, दीपू, अंकित अमित, अंकुर समेत कई छात्र मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...