प्रमुख संवाददाता, अप्रैल 12 -- UP News: उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद जारी अंतिम मतदाता सूची ने राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी है। प्रदेश की 403 में 238 विधानसभा क्षेत्रों में 10% से अधिक मतदाताओं के नाम कटे हैं। वहीं 35 सीटें ऐसी हैं जिसमें 20% से ज्यादा लोगों के नाम कटे हैं। छह सीटों पर तो 30% और उससे अधिक नाम काटे गए हैं। मतदाता सूची में 2.04 करोड़ लोगों के नाम कटे हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक 34.18% नाम लखनऊ कैंट विधानसभा सीट पर कटे हैं। 30% से अधिक नाम कटने वाली विधानसभा सीटें में इलाहाबाद उत्तर में 34.01%, लखनऊ पूर्व में 31.01, लखनऊ उत्तर में 31%, आगरा कैंट में 30.47% और गाजियाबाद की साहिबाबाद सीट पर 30.36% मतदाताओं के नाम कटे हैं। वहीं 20% से ज्यादा नाम कटने वाली सीटों म...