लखनऊ, अप्रैल 11 -- UP News: यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) से 2.04 करोड़ मतदाता घटे हैं। पहले मतदाता सूची में 15.44 करोड़ मतदाता थे और अब यह घटकर 13.39 करोड़ रह गए हैं। मतदाता सूची में 7.30 करोड़ पुरुष व 6.09 करोड़ महिला मतदाता हैं। 54.54 प्रतिशत पुरुष व 45.46 महिला मतदाता प्रतिशत हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के ज्यादा नाम कटे हैं। सबसे ज्यादा 9.14 लाख मतदाता लखनऊ में घटे हैं। वहीं प्रयागराज में 8.26 लाख, कानपुर में 6.87 लाख, आगरा में 6.37 लाख और गाजियाबाद में 5.97 लाख मतदाता घटे हैं। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को लोकभवन के मीडिया सेंटर में पत्रकारों से बातचीत में एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी की। एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में 13.24 प्रतिशत मतदाता कम हुए हैं। यूपी में 16...