नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- यूपी विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर चुकी बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को लेकर एनडीए में घमासान शुरू हो गया है। यूपी की योगी सरकार में शामिल भाजपा की सहयोगी ओपी राजभर की पार्टी सुहेलदे‌व भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने यूपी जदयू को गठबंधन में लेने या सीट देने का विरोध कर दिया है। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बेटे और सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर ने ऐलान किया कि जदयू को यूपी की एनडीए का हिस्सा नहीं बनने देंगे। अरविंद ने कहा कि जब सुभासपा को बिहार में जदयू ने एनडीए में शामिल नहीं किया तो यहां भी जदयू को शामिल नहीं होने देंगे। उन्होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए यह भी कहा कि अगर जदयू शामिल हुई तो कुछ और विचार करने पर पार्टी मजबूर होगी। वहीं, अरविंद ने सुभासपा के दो प्रत्याशियों का ...