नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- UP News: उत्तर प्रदेश में एटीएस व पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। दोनों टीमो ने बिजनौर से दो और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मेरठ निवासी जलाल हैदर उर्फ समीर जाफरी व उवैद मलिक शामिल हैं। वहीं तीन संदिग्धों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी की गई है। एटीएस के अनुसार दोनों संदिग्घ आतंकियों की तलाश बिजनौर में आग लगाकर दहशत फैलाने के मामले में की जा रही थी। बिजनौर पुलिस ने मामले में पिछले वर्ष नवंबर में मुकदमा दर्ज किया था। एटीएस ने बीते शुक्रवार को लखनऊ से चार आतंकियों साकिब, अरबाब, लोकेश व विकास को गिरफ्तार किया था। लोकेश, अरबाब व विकास ने पूछताछ में बताया था कि उनका सरगना मेरठ निवासी साकिब है। सरगना साकिब ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वह पिछले वर्ष गुजरात गया था, जहां उसकी मुलाकात जलाल हैदर उर्...