लखनऊ, अप्रैल 23 -- UP ATS Action: भारत में रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने से पहले यूपी एटीएस ने आईएसआई के दो एजेंटों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों भारत की आंतरिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचाना चाहते थे। पूछताछ में दोनों ने तुषार और समीर खान अपना नाम बताया है। गिरफ्तार दोनों आतंकी आईएसआई के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और कट्टरपंथी पाकिस्तानी यूट्यूबर्स द्वारा सोशल मीडिया के जरिए भारतीय नौजवानों को निशाना बनाते थे। इसके बाद उन्हें पैसों का लालच देकर भारत की आंतरिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की योजना बना रहे थे। तुषार मेरठ और समीर खान दिल्ली का रहने वाला है। एटीएस को सूचना मिली कि भारत में रहकर दो युवक आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। एटीएस ने दोनों की घेराबंदी के लिए जाल बिछाया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्...