लखनऊ, अक्टूबर 6 -- पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने देश में प्रथम स्थान हासिल किया लखनऊ, संवाददाता।

उत्तर प्रदेश की सफलता उत्तर प्रदेश ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत संचयी रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन एनर्जी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व का परिणाम है।

सौर क्षमता और जनभागीदारी प्रदेश में 8.67 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, जिनकी कुल क्षमता 2,911 मेगावाट से अधिक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को जनभागीदारी से जोड़कर यूपी ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। डॉ. सिंह ने कहा कि रूफटॉप सोलर का विस्तार आम परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्...