मैनपुरी, मई 9 -- जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों, शोकसभाओं में भाग लेने पहुंची सांसद डिंपल यादव ने केंद्र और यूपी की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा के लोग साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते हैं। इनकी गलत नीतियों से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हो गई हैं। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है, महिलाओं को अपमानित किया जा रहा है। उत्तराखंड में 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ और वहां के सीएम इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। बेटी को न्याय मिले, इसके लिए आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- बंगाल में जो हुआ वह पहले यूपी में झेल चुके, अब पूरी तरह तैयार बेवर में सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि केंद्र सरकार ऐसी व्यवस्था कर रही है कि अब चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की...