लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितम्बर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहली बार समाज कल्याण विभाग भी प्रतिभाग करेगा। ट्रेड शो में विभाग के स्टॉल पर समावेशी विकास की झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने दी। उन्होंने बताया कि आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के 20 बच्चों का चयन किया जा रहा है। इसमें 10 बालक और 10 बालिकाएं शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के ऐसे उद्यमियों को ट्रेड शो में आमंत्रित किया जा रहा है, जिनको उद्यम स्थापित करने में समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्रदान की गई है। स्टॉल में समावेशी विकास के साथ विकसित भारत की परिकल्पना की भी झलक दिखेगी। वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.