नोएडा, अगस्त 12 -- ग्रेटर नोएडा। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस साल ओमान पार्टनर देश के रूप में भागीदारी करेगा। इससे दोनों देशों के बीच व्यापार को नई दिशा मिलेगी। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर बड़ी कूटनीतिक पहल हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सल्तनत ऑफ ओमान को ट्रेड शो के चौथे संस्करण का पार्टनर कंट्री बनाने का औपचारिक प्रस्ताव दिया है। यूपी एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने नई दिल्ली में ओमान के राजदूत ईसा सालेह अब्दुल्ला सालेह अलशिबानी से मुलाकात की और इस संबंध में अनुरोध पत्र सौंपा। यह भी पढ़ें- प्रदेश में निर्यात, लॉजिस्टिक, एयरकार्गो नेटवर्क मजबूत होगा फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन (फियो) के डिप्टी डायरेक्टर रोहित...