नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- अगर आप यूपी आईटीआई में एडमिशन के लिए दूसरे फेज के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि उत्तर प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) में प्रवेश के लिए सेकेंड फेज का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर scvtup.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।कब तक होगा दूसरे चरण के लिए एडमिशन राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार 12 सितंबर से शुरू होगी। चयनित अभ्यर्थी 17 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रवेश ले सकेंगे। इस दौरान अवकाश के दिनों में भी संस्थान खुले रहेंगे। दूसरे चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।क्या-क्या लगेगा डॉक्यूमेंट्स नोडल प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने बताया कि सत्र 2026-27 प्रथम वर्ष और 2026-28 द्वितीय...