नई दिल्ली, जुलाई 1 -- UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। राज्य के 6 जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (Anganwadi Worker) के पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। मेरठ, बागपत, कन्नौज और बिजनौर समेत अन्य जिलों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। यानी बिना एग्जाम के ही उम्मीदवारों का चयन होगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने जिले के नोटिफिकेशन के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चलिए इस भर्ती के डिटेल्स जानते हैं।आवेदन की आखिरी तारीख कब है? यूपी आंगनवाड़ी भर्ती के लिए हर जिले में आवेदन की अंतिम तिथि अलग-अलग निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपने जिले के नोटिफि...