यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में 80 फीसदी सवाल प्रवक्ता भर्ती के
नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- संजोग मिश्र, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से 18 सितंबर को आयोजित राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर गणित की मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में पूछे गए कुल 20 प्रश्नों में 16 प्रश्न (80 प्रतिशत) ऐसे हैं जो हूबहू राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की प्रवक्ता भर्ती 2020 की परीक्षा में आए थे। इसके अलावा एक प्रश्न में केवल बहुत मामूली बदलाव किया गया है, जबकि केवल तीन प्रश्न पूरी तरह नए हैं। प्रवक्ता जीआईसी की परीक्षा भी लोक सेवा आयोग ने ही 19 सितंबर 2021 को कराई थी। असिस्टेंट प्रोफेसर के प्रश्नपत्र को लेकर अभ्यर्थियों ने गंभीर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता और राजकीय महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के अलग-अलग पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.