नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- UPHESC Assistant Professor Exam: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की पुनर्रक्षा शनिवार को प्रदेशभर में संपन्न हुई। इस बार की परीक्षा कई मायनों में खास रही-जहां एक ओर प्रश्नपत्र के नए और आधुनिक स्वरूप की अभ्यर्थियों ने जमकर तारीफ की, वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' (AI) के जरिए नकलचियों पर नकेल कसी। हालांकि, लखनऊ के एक केंद्र पर आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी ने परीक्षा में कोई बाधा नहीं आने दी।बदला हुआ पैटर्न: तथ्यों के बजाय 'समझ' पर जोर इस बार परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरों पर एक अलग तरह की संतुष्टि दिखी। सोशल मीडिया और फेसबुक पर अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं साझा कीं। परीक्षार्थियों ...