लखनऊ, अप्रैल 7 -- इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल के नेतृत्व में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से भेंट की। इस दौरान आयुष, खाद्य प्रसंस्करण और एमएसएमई क्षेत्र में उत्तर प्रदेश और असम के बीच औद्योगिक समन्वय पर विशेष चर्चा हुई। आईआईए ने असम में नए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए अपने 'नॉलेज बैंक' और तकनीकी साझाकरण का प्रस्ताव रखा। साथ ही, कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण में सहयोग पर सहमति बनी। राज्यपाल ने इस पहल का स्वागत किया, जिससे दोनों राज्यों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.