बलिया, अप्रैल 18 -- बलिया, संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता इस बार हरियाणा के रोहतक में आयोजित है। उत्तर प्रदेश की टीम के कोच की जिम्मेदारी इस वर्ष बलिया की करिश्मा वार्ष्णेय को दी गई है।करिश्मा बलिया के श्री शिव प्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीका देवरी नगपुरा में बतौर शारीरीक शिक्षक अपनी सेवाएं दे रही हैं। करिश्मा का शुरू से ही क्रिकेट में लगाव रहा है। इसी खेल में बीते दो वर्ष वह अंडर 19 बालिका टीम की कोच रही हैं। उन्होंने बतौर कोच यूपी को गोल्ड मेडल और एक बार सिल्वर मेडल भी दिलाया है। यह भी पढ़ें- यूपी अंडर 17 बालिका क्रिकेट टीम की कोच होंगी बलिया की करिश्मा यह भी पढ़ें- क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए महिला क्रिकेट टीम गुमला रवाना

हिंदी हिन्दुस...