संवाददाता, अप्रैल 19 -- UP News: उत्तर पुलिस ने देवरिया में मानव तस्करी का भंडाफोड़ किया है। इस आरोप में उन्होंने एक बांग्लादेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन नाबालिग बच्चे छुड़ाए गए हैं। इनमें से दो लड़कियां है। आरोप है कि इन नाबालिग बच्चों को लेकर दोनों तस्कर कश्मीर जा रहे थे। बांग्लादेशी नागरिक का साथी म्यांमार का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार 16/17 अप्रैल की रात अवध आसाम एक्सप्रेस में स्कोर्ट ड्यूटी कर रहे रेलवे सुरक्षा बल के हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, विमलेश कुमार और कांस्टेबल शैलेश कुमार यादव को बिहार के जिरादेई पहुंचने पर जनरल कोच में दो नाबालिग लड़कियां, एक नाबालिग लड़का और दो वयस्क पुरुष संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। स्कोर्ट ड्यूटी में लगे कर्मचारियों ने उनसे पूछताछ की तो नाबालिग लड़कियों और लड़...