रोहित मिश्र, मई 17 -- UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घरों से उतारे जा रहे चेक मीटरों और स्मार्ट मीटरों की रीडिंग में अंतर पाया गया है। कुछ में थोड़ा तो कई उपभोक्ताओं के यहां दो प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। घरों में लगे पुराने मीटरों को जब बदलकर स्मार्ट मीटर लगाया गया था, तब कुछ घरों में पुराने मीटर चेक मीटर के तौर पर लगे रहने दिए गए थे। अब उनको उतारने की प्रक्रिया चल रही है। बीते कुछ दिनों में उतारे गए चेक मीटरों की रीडिंग का मिलान जब स्मार्ट मीटर से किया गया तो स्मार्ट मीटरों की रीडिंग बढ़ी पाई गई है। केंद्र सरकार की रिवैंप डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत घरों में लगे पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदला जा रहा है। केंद्र सरकार ने जब योजना की स्वीकृति दी थी, तब यह तय किया गया था कि पुराने में पां...