पीलीभीत, मार्च 22 -- अमरिया/पीलीभीत। राजस्व विभाग से हस्तांतरित की हुई जमीन पर अनाधिकृत तौर पर रहे रहे परिवारों को हटाने के लिए यूपीसीडा ने अचानक मुनादी करा दी। बिना तहसील प्रशासन को संज्ञान में लिए की गई कार्यवाही के बाद इन परिवारों में नाराजगी पैदा हो गई। तहसील प्रशासन के पास जानकारी पहुंची तो मुनादी को रुकवा दिया गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। बरसों से रह रहे परिवारों ने कार्यवाही का विरोध करते हुए औपचारिक रूप से विस्थापित कराने की मांग की है। प्रशासनिक रिपोर्ट के आधार पर 127 लोगों का सर्वे हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहे भरा पचपेड़ा में राजस्व विभाग की तरफ से जमीन यूपीसीडा को दी गई है। इस पर कुछ परिवार लंबे समय से झोपड़ी आदि डाल कर रहे हैं। इनका सर्वे कराया जा रहा है ताकि वैद्य तरीके से जो परिवार है उनकी सूची बना ...