लखनऊ, अप्रैल 4 -- उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) और जवाहरलाल नेहरू पोर्ट प्राधिकरण (जेएनपीए) के बीच ललितपुर फार्मा पार्क को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। यूपीसीडा के सीईओ विजय किरण आनंद और जेएनपीए के अध्यक्ष गौरव दयाल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।एमओयू के तहत दादरी-खुर्जा रेल लिंक का उपयोग करते हुए ललितपुर फार्मा पार्क को पश्चिमी और पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर (डब्ल्यूडीएफसी और ईडीएफसी) से जोड़ा जाएगा। इससे औषधीय उत्पादों का तेज, सुरक्षित और किफायती परिवहन संभव होगा। यह नेटवर्क उत्पादों को सीधे जेएनपीए तक पहुंचाएगा, जो भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है और 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय पोर्ट से जुड़ा हुआ है।यूपीसीडा के सीईओ ने कहा कि यह साझेदारी निवेशकों को ...