कानपुर, सितम्बर 25 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) इस बार यूपी की सीनियर टीम के कोच की कमान अपने उस पूर्व खिलाड़ी को देने की तैयारी कर रहा है, जिसने 20 साल पहले टीम को एकमात्र रणजी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि, पिछले प्रदर्शन को देखते हुए थोड़ा बदलाव संभव है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि यूपीसीए पहली बार सीनियर टीम में दो कोच रखकर नया प्रयोग कर सकता है। इसमें लाल और सफेद गेंद के अलग-अलग कोच रखे जा सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा 30 सितंबर को कानपुर में होने वाली एजीएम (वार्षिक आमसभा) में होगी। यह भी पढ़ें- ग्रीनपार्क को मिली तीन रणजी मैचों की मेजबानी देश की सबसे बड़ी घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी वर्ष 1934 से खेली जा रही है। लेकिन, रणजी के इतिहास में यूपी सिर्फ एक बार वर्ष 2006 में मोहम्...