शामली, मार्च 27 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सत्र 2026-27 के लिए क्रिकेट ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस संबंध में जिला क्रिकेट कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 और रणजी ट्रॉफी के ट्रायल 29 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रायल का आयोजन शामली क्रिकेट एकेडमी, करनाल रोड महावीर एन्क्लेव के पास पर किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार अंडर-16 का ट्रायल सुबह 8 बजे, अंडर-19 का सुबह 11 बजे, अंडर-23 का दोपहर 3 बजे तथा रणजी ट्रॉफी का ट्रायल शाम 4: 30 बजे से शुरू होगा। विनय कुमार ने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म की रसीद और आधार कार्ड साथ लेकर निर्धारित समय पर मैदान में पहुंचें, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.