कानपुर, जून 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के घरेलू सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटरों की खोज का पहला चरण सोमवार को समाप्त हो गया है। सोमवार को दो दिवसीय वूमेंस अंडर-23 ट्रायल में कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज मंडल की 207 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और नेट्स पर अपने खेल का दमदार प्रदर्शन किया। ट्रायल के पहले दिन 190 वूमेंस खिलाड़ी ट्रायल का हिस्सा बने थे। दो दिवसीय ट्रायल में दूसरे दिन कमला क्लब में महिला चयन समिति की प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा, श्वेता ने नेट्स पर प्रतिभा के प्रदर्शन को बारीकी से परखा। खिलाड़ियों ने गेंद और बल्ले से दम दिखाकर अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...