आगरा, फरवरी 6 -- उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 में होने वाले सभी ट्रायल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तारीख 10 फरवरी तक बढ़ा दी है। आगरा क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील जोशन ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के इच्छुक खिलाड़ी https://registration.upca.tv/ लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण करते हुए खिलाड़ी को ऑनलाइन विंडो पर ही सभी जानकारी जैसे नाम, पता, पिता का नाम, आयु और अपने जनपद की जानकारी और आयुवर्ग भरना होगा। निर्धारित शुल्क 400 रुपये के लिए उसे खिलाड़ी के मोबाइल नंबर से ही पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। खिलाड़ी को अपना वर्तमान फोटो और आधार कार्ड और डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद चालान की कॉपी जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय में जमा कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...