काशीपुर, अप्रैल 1 -- काशीपुर, संवाददाता। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, ऊधमसिंह नगर ने यूपीसीएल काशीपुर से करीब 4.12 करोड़ रुपये वापस दिलाने संबंधी वाद को खारिज कर दिया है। यह वाद गलबलिया इस्पात उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, नारायणनगर बाजपुर रोड की ओर से दायर किया गया था। फैक्ट्री ने अपने परिवाद में बताया कि उसके पास 27,500 केवीए का विद्युत कनेक्शन है और वह यूपीसीएल के अलावा इंडियन एनर्जी एक्सचेंज तथा केप्टिव पावर के माध्यम से भी बिजली खरीदती है। आरोप लगाया गया कि ऊर्जा निगम द्वारा बाजार से खरीदी गई बिजली पर एडिशनल सरचार्ज, क्रॉस सब्सिडी, इलेक्ट्रीसिटी ड्यूटी और ग्रीन सेस लगाया जा रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ा है। कंपनी के अनुसार इन मदों में अब तक 4,11,58,484 रुपये जमा हो चुके हैं, जिन्हें वापस दिलाया जाए। वहीं, ऊर्जा निगम की ओर से अधिवक्ता अमरीश...