इटावा औरैया, अगस्त 31 -- इटावा। यूपीयूएमएस सैफई के पैथोलॉजी विभाग के तत्वावधान में आईएसी-उत्तर प्रदेश चैप्टर यूपी साइटोकॉन 2026 का दो दिवसीय सम्मेलन एवं कार्यशाला आयोजित की गई। उद्घाटन सत्र में वक्ताओं ने साइटोपैथोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास, आधुनिक नैदानिक तकनीकों तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान में वैज्ञानिक सम्मेलनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के अकादमिक आयोजन चिकित्सकों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों को नवीनतम ज्ञान से परिचित कराने के साथ-साथ उनके व्यावहारिक एवं नैदानिक कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सम्मेलन के दौरान पैथोलॉजी के क्षेत्र में दीर्घकालीन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से डा. धर्मपाल लोकवानी, डा. अतुल गुप्ता, डा. द्विजेंद्र नाथ एवं डा. प्र...