इटावा औरैया, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के ओपीडी परिसर के कक्ष संख्या-23 में सोमवार को आयुष ओपीडी का शुभारंभ कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने किया। इस ओपीडी के शुरू होने से अब मरीजों को एलोपैथिक इलाज के साथ-साथ आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा का भी लाभ मिल सकेगा। कुलपति प्रो. डॉ. अजय सिंह ने बताया कि आयुष ओपीडी शुरू करने का उद्देश्य विश्वविद्यालय में समन्वित चिकित्सा इंटीग्रेटिव मेडिसिन को बढ़ावा देना है, ताकि विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि कई ऐसे रोग हैं जिनमें आयुर्वेद और होम्योपैथी उपचार पद्धतियां भी प्रभावी साबित होती हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में इंटीग्रेटिव मेडिसिन से जुड़े शोध कार्यों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। आधुनिक चिकित्सा के ...