इटावा औरैया, जून 30 -- सैफई। यूपीयूएमएस सैफई में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं कोअधिक सुदृढ़ बनाने हेतु 28 जून से 30 जून तक तीन दिवसीय फायर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल विश्वविद्यालय के अस्पताल परिसर, मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज, छात्रावासों एवं आवासीय परिसरों सहित सभी प्रमुख परिसरों में चरणबद्ध रूप से आयोजित की गई। विश्वविद्यालय में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उमाशंकर यादव वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को फायर सेफ्टी नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मॉक ड्रिल में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं संबंधित कर्मियों ने प्रतिभाग किया जिससे आपात स्थिति में सभी सही तरीके से और समय पर कार्य कर सकें। यह भी पढ़ें- अमोनिया रिसाव पर बचाव का हुआ पूर्वाभ्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...