यूपीपीसीएस में 13वीं रैंक मिलने पर दीपशिखा का स्वागत
संभल, अप्रैल 3 -- तहसील क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भंडा निवासी किसान साहब सिंह की बेटी दीपशिखा खारी ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मंगलवार को परिणाम घोषित होने के बाद से ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को दीपशिखा अपने पैतृक गांव पहुंचीं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। गांव के लोगों, रिश्तेदारों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी और उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताया। दीपशिखा की सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि गांव के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। घर पर दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और हर कोई उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता नजर आया। परिवार में भी खुशी का माहौल है और लोग इस सफलता को पूरे क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.