सहारनपुर, अप्रैल 6 -- गागलहेड़ी। क्षेत्र के गांव चौरादेव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में यूपीपीसीएस 2024 परीक्षा में 119वीं रैंक प्राप्त करने वाली रिंकी धीमान को सम्मानित किया गया। रिंकी का चयन सहायक आयुक्त वाणिज्य कर पद पर हुआ है। कार्यक्रम में उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। ग्राम प्रधान अरुणा देवी व प्रीतम सिंह ने रिंकी धीमान को उनके अभिभावकों के समक्ष माला पहनाकर मोमेंटो देकर सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों, ग्रामवासियों व अतिथियों ने भी शुभकामनाएं दीं। आयोजन का उद्देश्य गांव के बच्चों को प्रेरित करना बताया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नितिन यादव, संजय यादव, मुनीश धीमान, नरेंद्र कु...