नोएडा, अप्रैल 5 -- ग्रेटर नोएडा। डेरी मच्छा गांव निवासी समाजसेवी मनवीर नागर की बेटी नेहा और निधि के यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता मिलने पर क्षेत्र के लोग बधाई देने के लिए उनके घर पर पहुंच रहे हैं। रविवार को चौधरी जतन सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति के सदस्यों ने एक कार्यक्रम में दोनों को सम्मानित किया। समिति के सदस्य विकास प्रधान और आलोक नागर ने कहा कि दोनों बेटियों की सफलता से पूरा समाज गौरवान्वित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...