यूपीपीसीएस में तृतीय रैंक आने पर अभय प्रताप को किया सम्मानित
बिजनौर, अप्रैल 7 -- नहटौर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में तृतीय स्थान प्राप्त कर उप जिलाधिकारी पद पर चयनित अभय प्रताप सिंह को विधायक ओम कुमार ने सम्मानित किया। उन्होंने अन्य युवाओं से भी अभय प्रताप जैसे प्रतिभावान छात्रों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। मंगलवार को ग्राम मटौरा दुर्गा में अभय प्रताप सिंह के घर पहुंचकर विधायक ओम कुमार, जिला मंत्री तिलक राज सैनी, जिला उपाध्यक्ष अतुल मारवाड़ी, प्रमुख विनोद राठी, हिमांशु पाराशर, निश्चल कुशवाह, राजीव अहलावत, टिंकल डबास आदि ने भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक ने अभय प्रताप सिंह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मां दुर्गा की प्रतिमा भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.