चंदौली, मार्च 31 -- पीडीडीयू नगर। पीसीएस परीक्षा परिणाम में जिले के पीडीडीयू नगर के कृष्णा नगर कॉलोनी कंचन गुप्ता को सफलता मिली है। मेहनत और लगन के बल पर वाणिज्य कर में विभागीयस्तर पर नौवीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कंचन गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर से हुई है। जहां से उन्होंने वर्ष 2019 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने बीएचयू से वर्ष 2022 में इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री हासिल की। इग्नू से परास्नातक की पढ़ाई पूरी की है। कंचन ने बताया कि बीएचयू से स्नातक करने के बाद से ही सिविल की तैयारी में जुट गई थी। पहली बार असफल होने के बाद दूसरी बार में उसे सफलता मिली है। कंचन ने बताया कि लक्ष्य तय कर ईमानदारी से मेहनत करने पर सफलता मिली है। ऑनलाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.