आजमगढ़, अप्रैल 23 -- आजमगढ़। पुलिस लाइन में बुधवार को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने यूपीपीएससी में चयनित छह लोगों का स्वागत किया। सफल अभ्यर्थियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए। चयनित अभ्यर्थी अनुराग पांडेय, अखिलेश पांडेय, पल्वी सिंह, आंचल श्रीवास्तव, आरती मिश्र ओर बलवंत सिंह को सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेमसुख दड़िया, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एसएसपी ने सुनी पीड़ितों की फरियाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...