लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित 'असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती-2025' की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा में हिंदी और उर्दू विषय के अभ्यर्थियों ने भाग लिया। राजधानी लखनऊ में परीक्षा केंद्र के रूप में शिया इंटर कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज और मुमताज पीजी कॉलेज समेत अनेक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को चुना गया था। परीक्षा केवल एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी。 यह भी पढ़ें- राजकीय महाविद्यालय सहायक आचार्य परीक्षा आज, 5 विषयों के लिए 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे एग्जामपरीक्षा के लिए पं...